भूले हुए PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे

PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे इस पोस्ट में हम इसी के बारे में जानने वाले है। अगर आप बार-बार अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का पासवर्ड भूल जाते है तो ये पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट में दी गयी जानकरी का इस्तेमाल करके आप आसानी से किसी भी कंप्यूटर का पासवर्ड रिसेट कर सकते है।

हमें अक्सर Security या Personal चीज़ो के कारण अपने कंप्यूटर पर पासवर्ड लगाना और बदलना पड़ता है। जिसकी वजह से हमें कई बार अपना नया पासवर्ड याद नहीं रहता और आगे चलकर हमें अपना पूरा PC ही रिसेट करना पड़ता है।

लेकिन आज इस पोस्ट में बताये तरीके की मदद से आप भूले हुए पासवर्ड को आसानी से रिसेट कर पाएंगे। तो चलिए सबसे पहले हम इस तरीके के बारे में जान लेते है के ये काम कैसे करता है।

जब भी आप नया Password लगाए या बदले आपको Reset Disk Create करनी है। आसान शब्दों में कहु तो आपको अपने PC में Pendrive लगाकर उसमे एक Reset Disk Create करनी है।

ये भी पढ़े

जब आप पासवर्ड भूल जाये तो आप उसी Pendrive जिसमे आपने Reset Disk Create की होगी उसको कंप्यूटर में लगाकर पासवर्ड को रिसेट कर सकते है।

नोट – अगर आपका कंप्यूटर पहले से ही Locked है और आपने Reset Disk Create नहीं की थी तो आपका कंप्यूटर इस तरीके से Unlock नहीं होगा।

ये तरीका सिर्फ Local Account पर ही काम करता है। अगर आपने Microsoft Account से कंप्यूटर में Sign In किया होगा तो ये काम नहीं करेगा।

PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे

सबसे पहले आपको Reset Disk Create करनी होगी उसके लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करे।

1. अपनी Pendrive को कंप्यूटर में लगाए।

2. Control Panel में User Accounts ऑप्शन में जाये।

3. User Accounts में Create a password reset disk पर क्लिक करे।

create a password reset disk

4. Next पर क्लिक करे और Pendrive को सेलेक्ट करे।

भूले हुए PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे

5. Current Password मतलब आपने जो पासवर्ड लगाया है उसको डाले और Next करे।

भूले हुए PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे

आखिर में Finish पर क्लिक करे। इसके बाद आपकी Pendrive में Reset Disk Create हो जाएगी।

अब आप उस Pendrive को संभाल कर रखले जब कभी आपको पासवर्ड याद न आये और आप Password Reset करना चाहते हो। तो आप उस Pendrive को PC में Insert करे और PC को चालू करे।

पासवर्ड स्क्रीन आने पर एक बार गलत पासवर्ड डाले इसके बाद आपको नीचे Reset Password की ऑप्शन मिलेगी उसपर क्लिक करके Next करे।

ये भी पढ़े

अब आप Pendrive को सेलेक्ट करे जिसमे आपने Reset Disk Create की थी।

अब आपको नया पासवर्ड सेट करने की ऑप्शन मिलेगी आपको दो बार नया password डालना होगा।

नया पासवर्ड डालने के बाद Next और Finish करे और इसके बाद आपका कंप्यूटर चलने लगेगा एक नए पासवर्ड के साथ।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने जाना भूले हुए PC Password को Pendrive से Reset कैसे करे। अगर आप उनमे से है जो पासवर्ड लगाकर भूल जाते है तो आप ऊपर बताये हुए तरीके का इस्तेमाल करके Reset Disk Create जरूर करे।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूले और ऊपर बताई हुयी जानकारी से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम या सवाल है तो आप नीचे कमेंट में बता सकते है।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (8)

    • agar aapne pendrive me reset disk create ki hai, aur aap apna password bhul jaye. toh aap pendrive laga kar password ko asani se reset kar sakte hai. pendrive ke bina password reset nahi hoga.

      Reply
    • agar aapne pendrive me reset disk create ki hai, aur aap apna password bhul jaye. toh aap pendrive laga kar password ko asani se reset kar sakte hai. pendrive ke bina password reset nahi hoga.

      Reply
  1. PComment: sir mera laptop hi puri tarah se nh khul raha password mang raha hai use mai kaise todun sir please bataiye
    thank,s

    Reply
    • Aap pendrive ja disc ko bootable bana kar window dowara se install kare. agar aapko window install karni nahi aati toh aap window installation se related article read kar sakte hai. jo aapko isi site par mil jayenge.

      Reply
  2. PComment: sir mera laptop hi puri tarah se nh khul raha password mang raha hai use mai kaise todun sir please bataiye
    thank,s

    Reply
    • Aap pendrive ja disc ko bootable bana kar window dowara se install kare. agar aapko window install karni nahi aati toh aap window installation se related article read kar sakte hai. jo aapko isi site par mil jayenge.

      Reply

Leave a Comment