Windows 10 Bootable DVD Disc कैसे बनाये

Windows 10 Bootable Disc बनाना बहुत आसान है। इस पोस्ट में हम IMGBURN Software की मदद से विंडोज को डिस्क में डालेंगे।

Windows 10 Bootable Disc

अक्सर बहुत बार हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में कुछ प्रॉब्लम होती रहती है जिसकी वजह से आपको दोबारा Windows Install करनी पड़ती है। अगर आप किसी दुकान पर जाकर विंडोज डलवाते है तो वो आपसे मनचाहे पैसे ले लेते है।

इससे अच्छा अगर आप Windows Operating System को DVD या DISC में डालकर रखले और जरुरत पड़ने पर खुद से विंडोज इनस्टॉल करले। इससे आपका पैसा और समय दोनों बचेंगे।

इस पोस्ट में बताये गए तरीके की मदद से कोई भी जिसको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो, वो आसानी से Bootable DISC बना सकता है।

तो चलिए अब ज्यादा समय न लगाते हुए सबसे आसान तरीके के बारे में जान लेते है।

Windows 10 Bootable DVD DISC कैसे बनाये

Windows Bootable DVD बनाने के लिए आपके पास Windows .ISO Format में होना जरुरी है। अगर आपके पास Windows की फाइल्स है तो आप Windows Files को ISO File में कैसे बदले पोस्ट पढ़कर उन फाइल्स को iso फॉर्मेट में बदल ले।

1. सबसे पहले IMGBurn Software डाउनलोड करके इनस्टॉल करे।

2. Blank DISC को कंप्यूटर में डाले।

3. ImgBurn Software open करे और Write image file to disc पर क्लिक करे।

Write image file to disc

4. Windows Iso फाइल सेलेक्ट करे और Verify पर टिक करके DVD Disc आइकॉन बटन पर क्लिक करदे।

Make Bootable Disc

5. एक पॉपअप मैसेज आएगा उसमे ok पर क्लिक करे।

इसके बाद Disc Bootable बननी शुरू हो जाएगी।

नोट: प्रोसेस ख़तम होने के बाद डिस्क एक बार बाहर आकर दोवारा अंदर जाएगी। इसके बाद Verfication Process शुरू होगा। इसके बाद Burn Succesfully का मैसेज आएगा और आपकी DVD Disc Bootable बन जाएगी।

अगर आपको Windows 10 Bootable DVD Disc कैसे बनाये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसको शेयर करना मत भूले, और अगर आपको कोई प्रॉब्लम आ रही हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते है।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (8)

Leave a Comment