आधार कार्ड बैंक से लिंक कैसे करे

आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना बहुत जरुरी हो चूका है। अगर आपने अभी तक बैंक में आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है तो ये पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट में 4 तरीके बताये गए है।

आधार कार्ड बैंक से लिंक कैसे करे

अगर आपको नहीं पता आपका के आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक है या नहीं तो आप Check Aadhaar Bank Linking Status वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

आपको वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर OTP डालना है।

इसके बाद आपके सामने Bank Linking Status आ जायेगा। अगर उसमे Bank Status Active है तो आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक है। अगर Active नहीं है तो आपको नीचे बताये हुए तरीको का इस्तेमाल करना होगा।

बैंक से आधार कार्ड लिंक करने के फायदे।

आधार कार्ड बैंक से लिंक करने के बहुत सारे फायदे है, कुछ फायदे आप नीचे देख सकते।

  1. जितनी भी चीज़ो की सब्सिडी आती है, वो सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगी।
  2. वेलफेयर फंड्स, पेंशन, स्कालरशिप और मनरेगा से आने वाला पैसा आपके अकाउंट में आएगा।
  3. स्टूडेंट्स को मिलने वाली स्कालरशिप भी सीधे स्टूडेंट्स के खाते में आया करेगी।

इनके इलावा भी आपको और बहुत सारे फायदे मिलते है।

जो तरीके हम जानेगे वो लगभग सभी बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, HDFC Bank, Axis Bank और पंजाब सिंध बैंक में काम करेंगे।

आधार कार्ड ऑनलाइन बैंक से लिंक कैसे करे

अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सहुलत है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड को बैंक से लिंक करवा सकते है।

१. सबसे पहले इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करे।

2. अब आपको Update Aadhaar with Bank Account या Aadhaar Seeding पर क्लिक करना है। ये ऑप्शन आपको प्रोफाइल के अंदर मिलेगा।

3. अब अपना आधार कार्ड नंबर डालकर कन्फर्म करे और OTP डाले।

इसके बाद आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक हो जायेगा।

इसके इलावा आप मोबाइल से SMS भेजकर भी बैंक को आधार से जोड़ सकते है। इसके लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करे।

SMS भेजकर बैंक के साथ आधार कार्ड लिंक कैसे करे

१. मैसेज में UID (SPACE) AADHAAR NUMBER (SPACE) ACOOUNT NUMBER फॉर्मेट में मैसेज टाइप करे।

उदहारण – UID 123456789123 7894561233

2. मैसेज टाइप करने के बाद उसको 567676 पर सेंड करदे। इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा जिसमे आपको बताया जायेगा के आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक हो चूका है।

नोट – आपको उसी मोबाइल से मैसेज भेजना है, जो बैंक के साथ लिंक हो।

बैंक जाकर आधार कार्ड बैंक से लिंक करने का तरीका

अगर आप ब्रांच में जाकर आधार कार्ड लिंक करना चाहते है, तो आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते है।

१. सबसे पहले आधार लिंकिंग फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल ले।

२. अब आपको आधार कार्ड की एक कॉपी और फॉर्म को भरकर बैंक में जमा करवाना है।

इसके बाद आपका बैंक आधार से लिंक हो जायेगा।

ATM से आधार कार्ड बैंक से कैसे जोड़े।

यह तरीका सभी ATM में काम नहीं करेगा। आप अलग-अलग ATM चेक कर सकते है।

१. Card ATM में डाले और 4 नंबर का पिन डाले।

२. अब आप Services Registration सेलेक्ट करे और Aadhaar Card Registration को सेलेक्ट करे।

३. अब आपको अकाउंट टाइप सेलेक्ट करना है।

४. इसके बार 2 बार आधार कार्ड नंबर डालकर ओके करे।

आपका आधार कार्ड लिंक हो चूका है।

तो देखा आपने कितना आसान था। अब आप भी ऊपर बताये हुए तरीको की मदद से अपना आधार कार्ड बैंक से लिंक करके देखे।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (2)

Leave a Comment