Pendrive Bootable कैसे बनाये

Pendrive Bootable कैसे बनाये। अगर आप Windows Bootable Pendrive बनाना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है। अगर आपके कंप्यूटर विंडोज उड़ जाये तो आपको किसी शॉप से नई विंडोज डलवानी पड़ती है। लेकिन अब आप विंडोज को pendrive में भर कर खुद इनस्टॉल कर सकते है।

Pendrive Bootable बनाकर आप अपना पैसा और समय दोनों बचा सकते है। हम इस पोस्ट में २ तरीके जानेगे। दोनों ही तरीके बहुत आसान है आप दोनों में से कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते है।

तरीके जानने से पहले हम कुछ चीज़ो के बारे में जान लेते है, जो हमें USB Bootable बनाते वक़्त चाहिए होगी।

सबसे पहले आपके पास एक Computer या फिर लैपटॉप होना जरुरी है, जिसकी मदद से हम USB Bootable बनाएगे।

आपके पास कम से कम 8GB की Pendrive होना जरुरी है।

Bootable Pendrive

आपको इंटरनेट से Rufus नाम का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इनस्टॉल करना होगा। सारा काम इसी सॉफ्टवेयर की मदद से किया जायेगा।

तो चलिए अब हम इसके बारे में अच्छे से जान लेते है।

Pendrive Bootable कैसे बनाये।

नीचे लिखे स्टेप्स अच्छे से फॉलो करे।

1. सबसे पहले Rufus सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इनस्टॉल करे।

2. Pendrive को कंप्यूटर में लगाए।

3. अब आपको Rufus Software ओपन करना होगा।

4. Rufus software में Windows ISO Image फाइल सेलेक्ट करे और Start पर क्लिक करदे।

Pendrive Bootable कैसे बनाये

अगर आपके पास Windows ISO Image file नहीं है तो आप Windows Files से ISO File कैसे बनाये ये पोस्ट पढ़े।

अब आपके सामने USB bootable बनने लग जाएगी इस प्रोसेस में लगभग 15 से 20 मिनट्स का समय लगेगा।

प्रोसेस ख़तम होने के बाद आपकी Pendrive Bootable बन जाएगी। अब आप उसको अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में लगाकर कर उससे windows install कर सकते है।

WintoBootic से Bootable USB कैसे बनाये।

१. सबसे पहले Wintobootic सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके उसको इनस्टॉल करे।

2. Pendrive को PC में Insert करके सॉफ्टवेयर में Plug in USB Flash/Hard Disk पर क्लिक करके Pendrive को सेलेक्ट करे।

3. Drop Source or Click ऑप्शन में ISO Image फाइल सेलेक्ट या ड्राप करे।

wintobootic

4. आखिर में आपको Do it बटन पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद प्रोसेस शुरू हो जायेगा और प्रोसेस ख़तम होने के बाद आपकी USB Bootable बन जाएगी। अब आप उस pendrive से Windows Install कर सकते है।

आपको Pendrive Bootable कैसे बनाये। Windows Installation के लिए पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसको शेयर जरूर करे। अगर आपका इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते है।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (10)

Leave a Comment