Windows 10 Install कैसे करे अपने कंप्यूटर में अगर ये सवाल आपके मन में हो, तो अब आपको इसका जवाब इस पोस्ट में मिल जायेगा। यहाँ पर मैं आपको विंडोज 10 इनस्टॉल कैसे करे इसके बारे में विस्तार से बताउगा।

Windows 10 को install करने के वैसे तो बहुत सारे तरीके है, पर यहाँ पर मैं आपको pendrive और CD/DVD की मदद से windows install करने के बारे में बताने जा रहा हु।
इससे पहले अगर आप किसी दुकान पर जा कर विंडोज इनस्टॉल करवाते थे, तो वो आपसे इसके बहुत सारे पैसे लेते थे, लेकिन अब आप घर बैठे आसानी से नीचे बताये हुए steps follow करके अपने pc में windows install कर सकते है।
Windows 10 Installation Process जानने से पहले आपके पास कुछ चीज़े होना जरुरी है। ये आप नीचे देख सकते है।
- 8 GB Pendrive
- Windows 10 .ISO File
- Rufus Software
ये कुछ चीज़े है जिनकी आपको windows installation के वक़्त जरुरत पड़ेगी। जब आपके पास ऊपर बताई हुयी तीन चीज़े हो तो आप आगे बढ़ सकते है।
अगर आपके पास ऊपर बताई हुयी विंडोज की .ISO फाइल नहीं है तो आप आप Windows 10 Download कैसे करे यह पोस्ट पढ़ कर उसको डाउनलोड कर सकते है।
तो चलिए अब हम installation Process के बारे में जान लेते है।
Windows 10 Install कैसे करे कंप्यूटर में
सबसे पहले आपको windows .iso फाइल को Rufus Software की मदद से Pendrive में कॉपी करना होगा। इसके लिए आप Windows को Pendrive में Bootable कैसे बनाये ये पोस्ट पढ़े।
अगर CD/DVD की मदद से windows install करना चाहते है, तो आप विंडोज DVD DISC Bootable कैसे बनाये इस पोस्ट को पढ़ सकते है।
Windows Files Pendrive या CD/DVD Disc में Bootable तरीके से कॉपी करने के बाद आपको नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करने है।
1. Pendrive या CD को कंप्यूटर में लगाए।

आपने जिस स्टोरेज डिवाइस में विंडोज 10 सेटअप इनस्टॉल करके रखा हो उसको अपने कंप्यूटर में लगाए।
2. कंप्यूटर रीस्टार्ट करके Boot मेनू में जाये।
कंप्यूटर में USB या CD लगाने के बाद उसको एक बार रीस्टार्ट करे। जब कंप्यूटर रीस्टार्ट होने लगे तो तुरंत लगातार Boot key दबाये। अलग-अलग सिस्टम की अलग key होती है। आप नीचे चार्ट में अपने सिस्टम की Boot Key देख सकते है।
Brand | Laptop | Desktop |
Dell | F12 | Esc |
HP | F9 or Esc | F12 |
Acer | F12 | F12 |
Toshiba | F12 | F12 |
Lenovo | F12 | F12 |
Thinkpad | F12 | F12 |
Asus | Esc | F8 |
Samsung | F12 | F12 |
Sony | Esc | Esc |
Gateway | F12 | F12 |
MSI | F11 | F11 |
Fujitsu | F12 | F12 |
GigaByte | F12 | F12 |
3. स्टोरेज डिवाइस का चुनाब करे।

Boot Key दबाने के बाद Boot Menu ओपन होगा उसमे आपको USB या जिस स्टोरेज डिवाइस में Windows Setup Install होगा उसको सेलेक्ट करना होगा।
4. Windows Installation सेटिंग चुने।

अब आपके सामने एक सेटअप खुलेगा आपको उसमे Language, Time, Currency और Keyboard Input को सेलेक्ट करके next करके अगली स्क्रीन पर आपको Install Now बटन पर क्लिक करके आगे जाना है।
5. Windows 10 Activation Setup

अब Next Page पर आपको Windows 10 Product Key के बारे में पूछा जायेगा, अगर आपके पास Product Key हो तो आप डाल सकते है, नहीं तो आप इसको I don’t have a product key पर क्लिक करके skip करदे।
6. Windows 10 Edition का चुनाब करे।

अब आपके सामने Windows Editions शो होंगे आपको अपने हिसाब से उसको सेलेक्ट करना है। अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो Pro Edition सेलेक्ट कर सकते है।
7. License Terms को सेलेक्ट करे।

“I accept the license terms” पर टिक करके next पर क्लिक करके आगे बढे।
8. Installation Type का चयन करे।

अब आपको “Custom : Install Windows only (advanced)” option को सेलेक्ट करना होगा।
9. Hard Disk C Drive Format करे।

अब आपको Hard Drive की C Drive को सेलेक्ट करके Format Button पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक कर देना है।
अब इसके बाद Windows Installation Process शुरू हो जायेगा, अब आपको Installation Complete होने तक इंतज़ार करना होगा।
10. Windows Account बनाये।

Windows Install होने के बाद आपको अपने PC का नया नाम और पासवर्ड डालना होगा। अगर आप password नहीं रखना चाहते है, तो आप उसको खाली ही रहने दे और Next करदे।
इसके बाद आपका PC एक बार रीस्टार्ट होगा और फिर उसके बाद आपकी विंडोज पूरी तरह से सिस्टम में इनस्टॉल हो जाएगी।
दोस्तों आपको Windows 10 Install कैसे करे कंप्यूटर में पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसको शेयर करना मत भूले और इस पूरे प्रोसेस में अगर आपको कोई प्रॉब्लम आ रही हो, तो आप नीचे कमेंट में बता सकते है।